Spread the love

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को लोक भवन में उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमाकान्त पाण्डेय ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर कुलपति ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, शोध एवं नवाचार संबंधी पहलों तथा भावी कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृत भाषा के संवर्धन तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं शोध को और अधिक प्रोत्साहित करने पर बल दिया।

बैठक में अपर सचिव श्रीमती रीना जोशी भी उपस्थित रहीं।

By admin